मोदी जी व नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा देश वासियों की पहली पसंद: डा. रमन घई

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश व नड्डा जी के मार्गदर्शन तथा पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा जी की अगुवाई में भाजपा देश के साथ-साथ पंजाब में भी अपना अहम स्थान बना रही है। उक्त विचार भाजपा जिला स्पोट्र्स सैल के जिला अध्यक्ष मोहित संधू द्वारा डा. रमन घई प्रदेश कनवीनर स्पोट्र्स सैल को पंजाब भाजपा का प्रदेश सदस्य मनोमीत करने के अवसर पर रखे गए कार्यक्रम में डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को बिना किसी भेदभाव से उनके काम के आधार पर आगे बढऩे का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस का उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी, अविनाश राय खन्ना व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा आप के सामने है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है तथा भाजपा की केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ पूरे विश्व में भारत को आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हर देश वासी की पहली पसंद है तथा जिस गति से भाजपा ने देश के विकास को आगे बढ़ाया है उससे देश की सभी राजनीतिक पार्टिया परेशान हो रही हैं तथा बिना किसी वजह के सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी जी का विरोध कर देश में अपना जन आधार घटा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता आज विरोधियों की सभी गतिविधियों को देख रही हैं देश की जनता भारत की तुलना कांग्रेस के राज 65 साल भाजपा के 9 वर्ष के कार्यकाल में कर रही है कि 65 साल राज कर कांग्रेस ने देश को क्या दिया तथा मोदी जी ने 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचाकर आज सभी भारत वासियों को विश्व में अपना सर ऊपर कर चलने का मौका दिया तथा विदेशों में वसने वाले भारतियों को पूरे विश्व में भारतवासी होने पर सम्मान दिया जाता है।

डा. घई ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है उसके लिए वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व संगठन महामंत्री रीवासलु जी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह स्पोट्र्स सैल पंजाब का हर कार्यकर्ता  पूरी मेहनत कर 2024 में भाजपा को कामयाबी दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिंदाबाद, मोदी जी जिंदाबाद के नारे लगाए और डा. रमन घई को प्रदेश में मिली नई जिम्मेवारी पर सम्मानित कर लड्डू बांटे। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, गौरव शर्मा, होशियार सिंह, नीरज शर्मा, रमनीश घई, गगनदीप सैनी, दिलबाग सिंह बागी, डा. राज कुमार सैनी, डा. वशिष्ट कुमार, मयंक शर्मा, नरेश शर्मा, धीरज शर्मा, पंडित संदीप शर्मा, दलजीत धीमान, जसवीर सिंह, बब्बू प्रधान, घनशाम, हरप्रीत, संदीप शर्मा, सुनील शर्मा, बबलू कुमार, गुरप्रीत धामी, मनिंदर अटवाल, मानव खन्ना, दलजीत सिंह, शिव कुमार, मनिंदर सिंह, अमित वासुदेव, मनजीत सिंह, धर्मपाल, रवि कुमार, सोनू निगम, मनप्रीत, दिनेश ठाकुर, करनैल सिंह, गुरदेव धामी आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का डा. रमन घई की नियुक्ति के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here