Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur स्व. प्रेमपाल की याद में रक्तदान कैंप 1 नवंबर को

स्व. प्रेमपाल की याद में रक्तदान कैंप 1 नवंबर को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आर्य समाज व डीएवी कालेज प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य स्व. प्रेमपाल कपिला की याद में उनके सुपुत्र दिनकर कपिला की तरफ से डा. बीआर अंबेडकर वैल्फेयर एवं ब्लड डोनर्स क्लब कडियाणा के सहयोग से 1 नवंबर 2025 को तीसरा रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है।

Advertisements

दिनकर ने बताया कि कैंप सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 10 से बाद दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह स्वैच्छता से रक्तदान करने के लिए सिविल अस्पताल जरुर पहुंचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here