Sunday, October 18, 2026
Home Crime बुरी खबर – नई सब्जी मंडी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

बुरी खबर – नई सब्जी मंडी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

dead body

होशियारपुर, ( द स्टैलर न्यूज़)- होशियारपुर की नई सब्जी मंडी में एक बंद पड़ी दुकान के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना माडल टाऊन पुलिस के ए.एस.आई. रविंदर सिंह चौंकी इंचार्ज पुरहीरा ने बताया कि निखल पसरीचा पुत्र मनिंजर सिंह निवासी मोहल्ला जगतपुरा जिसकी दुकान पंजाब सीड स्टोर नई सब्जी मंडी होशियारपुर में है जोकि बंद पड़ी है के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा बरामद हुआ है।

Advertisements

 

जिस पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव का  किसी तरह का कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की आयु करीब 48 वर्ष है जिसके शरीर पर सफेद रंग की कमीज डाली हुई है तथा इसे पहचान के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर रखवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here