Friday, October 9, 2026
Home Crime फिरौती के लिए मासूम को जलाया, सुनसान इलाके से मिला शव

फिरौती के लिए मासूम को जलाया, सुनसान इलाके से मिला शव

बेंगलुरु (द स्टैलर न्यूज़)। बेंगलुरु से दिलदहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां 13 साल के बच्चे का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस रिपोर्ट से मुताबक बच्चा बुधवार से लापता था। उसका शव बेंगलुरु के कग्गलीपुरा रोड के किनारे एक सुनसान इलाके में जला हुआ मिला। बच्चे की पहचान निश्चय के रुप में हुई है। पुलिस के मुताबिक निश्चय बुधवार शाम 5 बजे ट्यूशन क्लास के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह नहीं मिला।

Advertisements

उसके पिता, जेसी अचित एक प्राइवेट कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं। उसकी तलाश करते हुए, माता-पिता को अरेकेरे फैमिली पार्क के पास अपने बेटे की साइकिल मिली। इसके बाद, उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल भी आया था। जिसमें 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्चे की तालाश शुरू की और पुलिस को तलाशी दौरान बच्चे का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here