डगाना रोड: संघर्ष कमेटी ने किया भूख हड़ताल का समर्थन, बिना भेद-भाव विकास करवाने की मांग की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी की ओर से आज डगाना रोड को पक्का करने को लेकर लगाये धरने को कर्मवीर बाली, जिला अध्यक्ष की ओर से समर्थन दिया गया। कर्मवीर बाली ने कहा कि सरकार बार बार विकास करने के लिए कह रही है। लेकिन शहर की गलियों में जा कर असली तस्वीर का पता चलता है। सडक़ों की बजऱी बिखरी होने के कारण राहगीरों व दुकानदारों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि ऐसी सडक़ों से गांव की कच्ची फिरनियां अच्छी हैं। देश आज़ाद हुए 73 वर्ष हो चुके हैं लेकिन सडक़ों की दुर्दशा एैसी प्रतीत होती है जैसे पाकिस्तान में घूम रहे हों। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम के नए कमिश्नर साहिब को मिल कर जानकारी दी जाऐेगी और शहर की सभी टूटी सडक़ों को पक्का करने के लिए कहा जाऐगा। कर्मवीर बाली ने सवाल करते हुए पूछा कि जिन वार्डों में सडक़े टूटी हैं क्या वहां के नागरिक नगर निगम को टैक्स नहीं दे रहे, इनसे दूसरे नम्बर के नागरिकों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है, जनता को उनके हक से वंचित कयों रखा जर रहा है।

कर्मवीर बाली ने कहा कि शहर का माहौल खराब न किया जाए, लोगों को उनका बनता हक दिया जाए और शहर का बिना भेद भाव से विकास किया जाए। इस अवसर पर संजय शर्मा, जत्थेदार बलवीर सिंह ठाकुर अश्विनी , तिवाड़ी कुमार, कुलदीप सिंह, वासुदेव बाली, अमरजीत सिंह, सुरिन्द्र सिंह तथा संदीप सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here