Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur सरकार सीवरेज, पानी, प्रापटी टैक्स के बकाया बिलों का भुगतान छूट के...

सरकार सीवरेज, पानी, प्रापटी टैक्स के बकाया बिलों का भुगतान छूट के साथ 31 मार्च 2021 तक निर्धारित करे: रमन कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन कपूर ने पंजाब के मुख्यमन्त्री माननीय कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मांग की कि कोरोना महांमारी को मुख्य रखते हुये लोकल बॉडी विभाग को आदेश जारी करें कि पंजाब राज्य में सीवरेज, पानी, प्रापटी टैक्स के बकाया बिलों का भुगतान छूट के साथ 31 मार्च 2021 तक निर्धारित करे।

Advertisements

रमन कपूर ने बताया कि पिछले 7 महीनों से कारोबार ठप्प पड़े हैं, लोगों को रोज़ी-रोटी चलाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर निगम के उच्चाधिकारी लोगों को नोटिस भेज कर प्रापटी टैक्स तथा अन्य टैक्स जमा करवाने के लिए दवाब डाल रहे हैं।

रमन कपूर ने कहा कि वैसे तो कोरोना महांमारी को ध्यान में रखते हुये सरकार को इस साल के सभी टैक्स माफ कर देने चाहिए क्योंकि जनता के पास खाने के पैसे नही है तो वह टैक्स कहां से अदा करेगी। सरकार को मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here