Friday, October 23, 2026
Home Crime दसूहा: दवा लेकर घर लौट रही महिलाओं से लूट, दो लुटेरों ने...

दसूहा: दवा लेकर घर लौट रही महिलाओं से लूट, दो लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर दिया लूट को अंजाम

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल। दसूहा के गांव मानक के समीप दो लुटेरों ने दवा लेकर घर लौट रहीं महिलाओं को अपना निशाना बनाते हुए लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। जानकारी देते हुए गांव मानक निवासी लखवीर कौर पत्नी गुरदीप सिंह और गुरदेव कौर पत्नी दीदार सिंह ने बताया कि वे दवा लेने के लिए अपने गांव से दसूहा शहर आईं थीं और जब वे गांव लौट रहीं थीं तो दोपहर करीब 12 बजे दो लुटेरे कमाद से बाहर आए और उन्होंने उन्हें रोक लिया। लुटेरों के पास धारदार हथियार थे। घटना में, लुटेरों ने उनसे सोने की चेन, अंगूठी तथा कंगन लूट लिए। इस दौरान लुटेरों ने उनके साथ मारपीट भी की।

Advertisements

लूट को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गुरदेव सिंह, एएसआई सुरजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीडि़त महिलाओं से बातचीत करके लूट संबंधी जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले संबंधी जांच शुरु कर दी गई है।

दसुहा में लूटपाट का सिलसिला निरंतर जारी है तथा पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी दिनदिहाड़े लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिसके चलते लोगों में डर का माहौल व्याप्त है। दसूहा में गत सायं पिस्तौल की नोक पर हुई लूट की वारदात सुलझी भी नहीं थी कि दूसरी बड़ी घटना होने से पुलिसिया तंत्र पर सवालिया निशान लग गए हैं, कि पुलिस जनता की सुरक्षा में कम और चालान काटने में ज्यादा व्यस्त है। जिसके कारण लोगों में पुलिस के प्रति भी रोष बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here