Friday, October 23, 2026
Home Politics वार्ड-13 निवासियों ने हस्ताक्षर किया फ्लैक्स निगम अधिकारी को सौंपा, सडक़ें जल्द...

वार्ड-13 निवासियों ने हस्ताक्षर किया फ्लैक्स निगम अधिकारी को सौंपा, सडक़ें जल्द बनवाने की मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर में जहां सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है वहीं वार्ड नम्बर 13 की सडक़ें यातायात के लिए जोखिम भरी बन चुकी हैं और रोज दुर्घटना का सबब बनी हुई हैं। ये बात वार्ड नम्बर 13 के निवासियों ने आज 6 नवंबर को निगम कार्यालय में कही। उल्लेखनीय है कि वार्ड की तीन प्रमुख सडक़ों फ़तेहगढ़ रोड, न्यू फ़तेहगढ़ रोड और रम्भा सेठी मार्ग बनवाने के लिए वार्ड वसियों की लड़ाई अपने गम्भीर पड़ाव में पहुँच चुकी है और वार्ड वसियों का कहना है कि अपनी पूर्व पार्षद मीनू सेठी के नेतृत्व में वो अपना हक हासिल करने से पीछे नहीं रहेंगे।

Advertisements

उनका कहना था कि जब सडक़ों को पिछले साल जून महीने में निगम की बैठक में मीनू सेठी द्वारा पास करवाकर निगम द्वारा वर्क ऑर्डर हो चुका था तो निगम और सरकार का लोगों को सवा साल तक दुखी करना बदले की कार्यवाही से कम नहीं है। पिछले साल नवंबर माह में निगम द्वारा वार्ड में काम शुरू करवा कर बंद कर दिया गया था। उसके बाद से वार्ड की सडक़ों की अनदेखी सरकार और निगम द्वारा जारी है। पूर्व पार्षद मीनू सेठी ने वार्डवासियों के साथ कई बार निगम के अधिकारियों से बात की परंतु कोरा आश्वासन ही मिला। अक्तूबर में वार्ड से सीनीयर सिटिज़ेन भी निगम अधिकारियों से मिले। उन्हें आश्वासन मिला की दो दिन में सडक़ शुरू हो जाएगी। परंतु नतीजा ढाक के तीन पात वाला ही निकला। बीते दिनों वार्डवसियों ने मीनू सेठी के साथ फ़तेहगढ़ रोड पर फ़्लैक्स पर हस्ताक्षर अभियान चलाया था जिस पर इस सडक़ से रोज़ाना गुजरने वाले निवासियों ने अपने हस्ताक्षर किए और निगम से सडक़ जल्दी बनाने की गुहार लगायी।

आज वार्डवासी वो हस्ताक्षर वाली फ़्लैक्स निगम अधिकारियों को सौंपने आए थे। निवासियों ने कहा की उन्हें अब पक्का बताया जाए कि कब तक ये सडक़ें बनायी जाएँगी। इस दौरान एस.ई रणजीत सिंह ने कहा की वार्ड की सडक़ें एक दो दिन में शुरू हो जाएँगी। इस मौके पर वार्ड निवासियों चंचला देवी, किरण सैनी, त्रिशला देवी, राज बाला, नीरू बाला, ऊषा, रेणु, किरपाल कौर, आशा, ब्रिज मोहन, हरविंदर सिंह, रजिंदर सैनी, मयंक, राजू, अमन, मुनीश, गुरदीप आदि ने मीनू सेठी की अगवाई में माँग पत्र अधिकारियों को सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here