जसपाल को वार्ड नंबर 20 का प्रधान किया नियुक्त

ward-20-congress-president-appointed

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से वार्ड नंबर 20 से जसपाल सिंह को वार्ड प्रधान लगाए जाने पर पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पटेल लाल को उपाध्यक्ष, चंद्र मोहन सो सचिव तथा चेयरमैन राम लुभाया को भी बधाई दी। इस मौके पर श्री हुंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जनता से किए वायदे पूरे करने शुरु कर दिए हैं तथा कुछ ही माह में प्रदेश एक बार

Advertisements

फिर से पटरी पर दौडऩे लगेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे जनता की समस्याओं को उनके ध्यान में लाएं ताकि समय रहते उनका समाधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि हल्का विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा 24 घंटे जनता की सेवाओं के लिए उपलब्ध रहते हैं तथा कांग्रेस के समस्त पार्षद एवं नेता और कार्यकर्ता भी जन समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर जसवंत राय काला, हरविंदर सिंह हैरी के अलावा अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here