विनोद राय ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बावा से की भेंट

-विशेष मुलाकात दौरान पंजाब के साथ-साथ यू.पी. की राजनीतिक स्थिति पर हुई चर्चा-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने गत दिवस ऑल इंडिया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष पी.एस. बावा के साथ विशेष भेंट की। इस दौरान विनोद राय ने श्री बावा के साथ जहां पंजाब के राजनीतिक माहौल पर चर्चा की वहीं यू.पी. में चल रहे मतदान एवं वहां पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर विनोद राय ने कहा कि कांग्रेस के समस्त सैलों व विभागों का प्रत्येक कार्यकर्ता पहले से अधिक ऊर्जा के साथ पार्टी की जीत के लिए काम कर रहा है तथा पंजाब में कांग्रेस की जीत अवश्य होगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here