भाजपा प्रदेश कार्यकारी सूची जारी, होशियारपुर से विजय अग्रवाल, गोपी चंद सहित कई कार्यकर्ताओं को मिला स्थान

पंजाब (द स्टैलर न्यूज़)। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है क्योंकि इस पार्टी में कड़ी मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को उसकी मेहनत का फल बाखूबी मिलता है और उसे पार्टी में एक नई और उच्च जिम्मेदारी सौंपकर कार्यकर्ता का मान-सम्मान किया जाता है। भाजपा केवल एक ऐसी पार्टी है जिसमें आज के समय में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। भाजपा लोकहितैषी पार्टी है जो लोगों के हितों में फैसले लेकर काम कर रही है। यही कारण है कि आज प्रत्येक व्यक्ति भाजपा में ही शामिल होने का इच्छुक है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्क्ष अश्विनी शर्मा तथा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने पार्टी की नीतियों को लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए और राज्य में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के लिए राज्य कार्यकारी सदस्यों, राज्य भाजपा के स्थाई सदस्यों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की तीसरी सूची जारी करते हुए व्यक्त की। इस संबंधी प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि अश्विनी शर्मा द्वारा राज्य कार्यकारी सदस्यों के रूप में होशियारपुर से विजय अग्रवाल, जालंधर शहरी से राजू माघो, बिक्रम सिद्धू, लुधियाना शहरी से संजय कपूर, फरीदकोट से शाम सुंदर मंगी, फतेहगढ़ साहिब से देवी दयाल पराशर, बरनाला से सोमनाथ सहोरिया, पटियाला देहाती दक्षिण से रमेश कुमार कुक्कू, खन्ना से अनुज छारिया तथा मोहाली से विनीत जोशी को नियुक्त किया है।

Advertisements

वहीं, अश्विनी शर्मा द्वारा भाजपा के स्थाई सदस्यों में पटियाला से अरूण गुप्ता, पठानकोट से कुलभूषण मिन्हास तथा मानसा से सुखदेव सिंह फरमाई को नियुक्त किया है।

अश्विनी शर्मा ने राज्य भाजपा में विशेष आमंत्रित सूची में होशियारपुर से गोपी चंद, विजय सूद, सुनील खन्ना, हरभजन सिंह, अविनाश शर्मा, इंद्रजीत सीकरी तथा आनंदवीर सिंह, मुकेरियां से जरनैल सिंह, महेश्वर सिंह तथा परमजीत सिंह, जगराओं से अंकुश धीर तथा सुमित शास्त्री, जालंधर देहाती (उत्तरी) से मुकेश दादरा, क्रांति शर्मा, मनदीप बख्शी, राम तीर्थ पासी तथा हरदीप सिंह, जालंधर शहरी से अमित तनेजा तथा अन्नु भारद्वाज, कपूरथला से सुभाष जैन तथा मनोहर लाल ग्रोवर, खन्ना से अनिल गुप्ता, सुशील लूथरा तथा हरसिमरत जीत सिंह रिची, लुधियाना शहरी से सुदर्शन शर्मा, चरनजीत सिंह भार्गव, जसवंत सिंह छापड़ा तथा वरिंदर शर्मा, बरनाला से एडवोकेट राकेश सिंगला तथा गुरशरण सिंह, अमृतसर देहाती से सुभाष कुमार तथा सुबेश सिंह गिल, अमृतसर शहरी से शिवनाथ काला, डा. रीटा गुलाटी, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, शशी गिल, तरविंदर बिल्ला, हर्ष खन्ना तथा कृष्ण गोपाल बिल्ला, फरीदकोट से परमजीत सिंह, आशू गुप्ता तथा सतपाल गोयल, फाजिल्का से देव राज मोगा, रवि सेतिया, कृष्णा नागपाल, डा. रमेश वर्मा तथा सतीष सेतिया, बठिंडा देहाती से सतपाल सिंह चौहान तथा महिंदर कुमार, बठिंडा शहरी से लाजपत राए गोयल तथा नीरज कुमार जौड़ा, फिरोजपुर से देव शर्मा तथा सुशील कुमार गुप्ता, मानसा से प्रेम कुमार बख्शीवाला तथा राकेश कुमार जिंदल, मोगा से गुरमेल सिंह सरां तथा राकेश भाटिया, मोहाली से दीप ढिल्लों, लाजवंत सिंह विवेक तथा एकता नागपाल, मुक्तसर से गुरसेवक सिंह सेखों, नवांशहर से शिव तेजपाल तथा सुरेश अग्नीहोत्री, पठानकोट से प्रवीन मिन्हास, पटियाला देहाती (दक्षिण) से विनोद कालड़ा तथा रमेश कुमार मिश्रा, पटियाला शहरी से अमर चंद दबी, मोनिका शर्मा तथा बलवंत राये, पटियाला देहाती (उत्तरी) से प्रवीन छाबड़ा, रामेश्वर शर्मा, मेजर सिंह रंगीया तथा राम सिंह, संगरूर-1 से ललिता कुमार गर्ग तथा विजय गोयल, संगरूर-2 से दीवान चंद गोयल, सुनील कांत तथा केवल कृष्ण सिंगला तथा रोपड़ से गिरीजा शमकर दिवेदी, बलजिंदरपाल सोनी तथा राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि पार्टी में संतुलित व्यवस्था बनाए रखने के लिए पार्टी के प्रति वफादारी तथा समर्पण के मद्देनजऱ सीनियर भाजपा नेताओं तथा मेहनती वर्करों को राज्य र्काकारिणी में सम्मान दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here