Friday, October 9, 2026
Home Crime 8 किलो चूरापोस्त सहित कमालपुर का नवीन गिरफ्तार, पहले पकड़े व्यक्ति की...

8 किलो चूरापोस्त सहित कमालपुर का नवीन गिरफ्तार, पहले पकड़े व्यक्ति की सूचना पर की कार्रवाई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। एसएसपी नवजोत सिंह माहल की अगुवाई में असामाजिक तत्वों को पकडऩे के लिए चलाई गई मुहिम के तहत जिला पुलिस पार्टी द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी संबंध में जिला होशियारपुर की थाना सिटी पुलिस ने थाना प्रभारी गविंदर कुमार बंटी की अगुवाई में पुलिस पार्टी एसआई प्रदीप कुमार ने गत 23-09-2020 को 312 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया था, यह मामला पुलिस ने मानसा हुसैल पुत्र अब्दुल खालिद निवासी चनिआस थाना गुंदो जिला डोडा स्टेट जम्मू पर दर्ज किया था जिसने माना था कि इस खेप में नवीन ग्रोवर उर्फ रंगी शामिल है।

Advertisements

जिसकी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस ने 8 नवंबर 2020 को नवीन ग्रोवर उर्फ रंगी पुत्र विजय कुमार निवासी सुखियाबाद थाना सदर होशियारपुर हाल वासी मोहल्ला कमालपुर थाना माडल टाउन होशियारपुर को उसके घर से छापामारी दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसने माना कि उसके पास से 8 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की अधिकतर जांच के लिए अदालत से रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here