गांव जलालपुर में दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची के परिवार को सरकार ने भेंट की 5 लाख रुपए की और मदद

टांडा-उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव जलालपुर में गत दिनों दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची के पीडि़त परिवार को राज्य सरकार ने 5 लाख की और वित्य मदद भेंट की है। मुख्यमंत्री राहत फंड से जारी पांच लाख रुपए की मदद का चैक मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने परिवार को भेंट किया। इस मौके एस.डी.एम. दसूहा रणवीर सिंह भी उनके साथ थे।

Advertisements

पीडि़त परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते विधायक गिलजियां ने कहाकि वो उनके साथ खड़े है और उनको इन्साफ मिलेगा। इस मौके सदस्य जिला परिषद रविंद्र पाल सिंह गोरा, सुखविंदर जीत सिंह बीरा, सरपंच लखविंदर कौर, सुखविंदर सिंह गुज्जर, चेयरमैन लखवीर सिंह लक्खी, कुलवंत सिंह, बाली सल्ला, गुरसेवक मार्शल इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here