भगवान धन्वंतरी जी के जन्मदिवस पर सतपाल शास्त्री ने दी आयुर्वेद की जानकारी

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज भगवान धन्वंतरी जयंती के अवसर पर उन्नति को आपरेटिव मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग में विश्व आयुर्वेद परिषद व आरोग्य भारती होशियारपुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन डॉ केवल कृष्ण भार्गव की अध्यक्षता में करवाया गया।सबसे पहले वैदिक मन्त्रों द्वारा हवन यज्ञ में कमल नेत्र स्वामी जी व एमडी ज्योति स्वरूप तथा उनकी धर्मपत्नी ने हवन मे मुख्य यजमान की भूमिका निभाई।

Advertisements

बाद में हुए समारोह में वैद्य संजीव भारद्वाज जी ने मंच संचालन किया। भाजपा के जिला महासचिव सतपाल शास्त्री ने भगवान धन्वंतरी जी के जन्मदिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला व आयुर्वेद के बारे जानकारी दी। उन्होंने वात पित्त तथा कफ त्रिदोष के सिद्धांत की बारीकियां बतायीं। डॉ बलदेव सिंह महासचिव विश्व आयुर्वेद परिषद पंजाब ने स्वास्थय के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ठाकुर नरिदर सिंह पप्पू, मास्टर राधे श्याम ने आरोग्य भारती के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रविन्द्र शर्मा , रोशन लाल सूद, ठाकुर कुलवंत सिंह, मनिंदर वग्गा, कुलजीत सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here