पंजाब साईकलिस्ट आर्गेनाईजेशन ने सिविल अस्पताल में लगाया खूनदान कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब साईकलिस्ट आर्गेनाईजेशन की ओर से सिवल अस्पताल में खूनदान कैंप लगाया गया। इस अवसर पर प्रदेश आर्गेनाईजऱ सुखदेव सिंह ढिल्लों के साथ परविन्द्र सिंह विरदी तथा रमेश कुमार कोआर्डिनेटर डिस्ट्रिक युनिट ने खूनदान किया। इस संस्था के संस्थापक अशोक पूरी ने बताया कि विरदी जी ने 32वीं बार तथा रमेश कुमार ने 11वीं बार खूनदान करके संस्था का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि आज के संसार में लोग मशीनों पर निर्भर हो गये हैं, जिस कारण उनकी शरीरिक मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Advertisements

अगर हम बढिय़ा देश, बढिय़ा प्रदेश तथा बढिय़ा शरीर की कल्पना करते हैं तो इसको साईकल ही रास्ता दिखा सकता है। सुखदेव सिंह ढिल्लों ने खूनदानियों को मैडल लगाते हुये बताया कि सेहतमन्द मन ही समाज को बढिय़ा रास्ता दिखा सकता है। उन्होंने जि़ला प्रधान रमेश कुमार को बधाई देते हुये बताया कि जल्दी ही दसूहा, गढ़दीवाला या फिर बलाचौर तथा आनंदपुर साहिब की यात्रा का प्लैन किया जाये, जिसको समूह हाजिऱ साईकल चालकों ने उत्सापूर्वक प्रवान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here