समाज सेविका रजनी भाजपा में शामिल, तीक्ष्ण, निपुण व जैन ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम वार्ड नंबर 15 से अपने साथियों समेत समाज सेविका रजनी आज भाजपा में शामिल हुई। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष शरद सूद ने सरोपा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भारी गिनती में लोग भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं, इसी कड़ी में रजनी कुमारी भाजपा में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं, पिछड़ों, दलितों व किसानों को मान सम्मान दिया है और भाजपा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति इस बात को महसूस भी करता है। जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है और शामिल हुए नए सदस्यों को उचित सम्मान दिया जाएगा।

रजनी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वह तन-मन-धन से पार्टी में काम करेंगी तथा महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेंगी। इस मौके पर जट्टा शंकर, दीपू, कैलाश कुमार, पूजन चौफल,राकेश कुमार, राजीव कुमार, नरेश आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here