कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल की स्थगित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई कर्मचारी यूनियन ने 26 नवंबर को नगर निगम होशियारपुर के एक शिष्टमण्डल ने ए.डी.एसी. अमित पंचाल को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया की 15.11.2018 को नगर निगम होशियारपुर ने एक मता न. पास किया था जिसको स्थानक सरकार से 31.01.2020 को मंजूरी मिल गई थी। जिसके अनुसार 281 सफाई कर्मचारियों के पदों की संख्या बढ़ा कर 450 कर दी गई थी।

Advertisements

पर नगर निगम होशियारपुर ने आज तक इन पदों को भरा नहीं है। हमारी यूनियन ने इस बारे में नगर निगम के सभी अफसरों से बात करके देख ली है पर कोई नतीजा नहीं निकला। मजबूर होकर यूनियन ने फैसला लिया है कि अगर अगले 72 घन्टों में इस पर कोई कारवाई नहीं हुई तो 1 दिसम्बर से हड़ताल की जाएगी । जब इस बात की जानकारी कैबीनेट मन्त्री सुन्दर शाम अरोड़ा को मिली तो आज 27.11.2020 को उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को अपने निवास स्थान पर बुला कर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आपकी सारी मांगे मान ली जाएंगी तथा सभी 122 कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से डी.सी. रेट पर कर दिया जाएगा।

अपनी मांगें माने जाने के कारण यूनियन ने यह फैंसला लिया है की 1 दिसम्बर से की जाने बाली हड़ताल मुलतवी की जाती है तथा श्री अरोड़ा का मांगे मानने के लिए आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर प्रधान करणजोत आदिया ने कहा कि 7 सीवरमैन जो कच्चे हैं उनको भी शीघ्र उनका बनता हक दिया जाये, अगर 1 जनवरी 2021 तक मन्त्री जी ने अपना वादा पूरा ना किया तो 2 जनवरी 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी जाऐगी, जिसकी जिम्मेवारी नगर निगम, प्रशासन तथा पंजाब सरकार की होगी। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन के वाईस प्रधान सोमनाथ आदिया, सैनिटरी सुपरवाईजऱ यूनियन के प्रधान रविन्द्र कुमार, वाईस प्रधान जय गोपाल, सीवरमैन यूनियन के प्रधान नरेश कुमार बॅब्बू, रजिन्द्र कुमार, हरबिलास, बिक्रमजीत, रोहित हंस, बलराम भट्टी, राकेश कुमार, हीरा लाल, तरुण कुमार, नरिन्द्र कुमार, डिम्पा, अशोक कुमार हंस, जय पाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here