कृषि कानून किसानों के हित में, कांग्रेस भडक़ा रही भोले किसानों को: राणा व शास्त्री

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि कानूनों का विरोध किसान नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी कर रही है। आज एक पत्रकार वार्ता में पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड पंजाब,पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह राणा तथा भाजपा के जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, जबकि कृषि कानून पूरी तरह से किसान के हक में हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। इसमें केवल किसान हित का संरक्षण करने की बात की गई है। कृषि उत्पादों पर टैक्स शून्य होने से किसानों को और अधिक लाभ प्राप्त होगा। बिल में प्रावधान है कि जहां किसानों और व्यापारियों को मंडी से बाहर फसल बेचने की आजादी रहेगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढऩे से किसानों को सही मूल्य प्राप्त होगा। रघुनाथ राणा तथा सतपाल शास्त्री ने कहा मंडी व्यवस्था पर इस कानून का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन किसान को अपना उत्पाद बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। उक्त नेताओं ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले की तरह जारी रहेगा तथा इस पर भी किसानों गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं किसानों को आश्वस्त किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था बनी रहेगी और सरकार इस व्यवस्था को समाप्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों को उनके अधिकार मिलने जा रहे हैं। मोदी सरकार ने उन्हें अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी दे दी है, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। राणा तथा शास्त्री ने कहा कृषि कानूनों से विशेष तौर पर छोटे किसानों की मोलभाव क्षमता बढ़ेगी तथा उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार के साथ बात करनी चाहिए तथा सरकार भी खुले दिल के साथ बातचीत में भाग ले रही है। सरकार ने साफ किया है कि अगर कानून में कहीं कोई कमी है, तो वह संशोधन के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अपने समय में संसद में यह बिल लेकर आई थी, लेकिन आज वह विरोध कर रही है। उक्त दोनों नेताओं ने कहा कि अगर पुरानी व्यवस्था इतनी ही सशक्त थी, तो किसान आत्महत्या करने को क्यों मजबूर थे और क्यों किसान कर्ज के बोझ से नहीं निकल पा रहे थे। इन्हीं सब बिंदुओं को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने नए कानून लाए हैं, जिससे उन्हें लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में आज भी कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो किसान का भला नहीं चाहती तथा उन्हें आगे बढऩे से रोकने के लिए साजिशें रच रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन रविन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here