“द स्टैलर न्यूज़” की टीम ने राजेवाल से की भेंट, अहम मुद्दों पर की चर्चा

हरियाणा/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। द स्टैलर न्यूज़ की टीम द्वारा समूह जनता को सिंघु बार्डर की पल-पल की कवरेज दिखाई जा रही है। इसी दौरान आज टीम ने किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल से किसानों के अहम मुद्दों पर चर्चा की। प्रधान राजेवाल ने कहा कि बहुत समय बाद कल सरकार ने यह स्वीकार किया है कि यह किसान हितैषी कृषि कानून सरकार के ही बनाए है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज अगर किसान संगठनों द्वारा यह काले कानूनों का विरोध नहीं होता तो उन्हें न जाने आगे भी कितने ऐसे कानूनों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वह कार्पोरेट घरानों के शिकार होंगे। उन्होंने कहा कि उनके इस आंदोनल में सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि आम जनता भी साथ दे रही है। नौजवान पीढ़ी का भी उन्होंने किसान आंदोलन में अहम योगदान बताया है।

उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ इन कानूनों को वापिस ले उन्हें इन कानूनों में कोई बदलाव नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने न सिर्फ किसानों को मुसीबत में डाला है बल्कि देश की समूह जनता को इन कानूनों का शिकार होना पड़ रहा है। इस मौके पर राजेवाल के साथ क्राइम रिर्पोटर समीर सैनी, कैमरामैन जतिंदर प्रिंस, प्रसिद्ध गायक हरपाल लाड्डा के साथ समूह किसान संगठन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here