जवाहरलाल खुराना गौ सेवा प्रकोष्ट पंजाब प्रमुख नियुक्त

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय सदस्य आरएसएस इन्द्रेश कुमार के दिशा निर्देशों अधीन चल रहे हिमालय परिवार के पंजाब अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल के नेतृत्व में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक दौरान विभिन्न प्रकोष्टों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए, जिसमे जवाहरलाल खुराना को गौ सेवा प्रकोष्ट पंजाब प्रमुख नियुक्त किया गया। इस दौरान मौजूद हिमालय परिवार के सदस्यों ने जवाहरलाल खुराना को सम्मानित किया।

Advertisements

अपने संबोधन में जवाहरलाल खुराना ने कहा कि वे पिछले लम्बे समय से राष्ट्रीय गौ सेवा मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के साथ गौ सेवा मिशन के लिए सेवाएं देते आ रहे हैं और अब पूरे पंजाब में गौ सेवा का जो कार्य हिमालय परिवार की ओर से उन्हें सौंपा गया है उसे वह पूरी लगन तथा मेहनत के साथ पूरे पंजाब में करेंगे। इस मौके पर हिमालय परिवार के जनरल सचिव कुलबीर सिंह , दीपक मट्टू, मनोज शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here