वारदात: तेजधार हथियारों से किया हमला, 8 बकरियां लेकर फरार

bakriyan-loot-saleran-hoshiarpur

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पशुओं की चोरी के लिए भी लोगों पर हमला करने लगे हैं। होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर गांव सलेरन के साथ सटे पहाड़ी इलाके में बकरियां चराने गए एक बुजुर्ग पर 4-5 अज्ञात लोगों ने हमला करके गंभीर रुप से घायल कर दिया और उसकी 8 बकरियां लेकर फरार हो गए। उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां

Advertisements

पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार अस्पताल में घायल को गंभीर रुप से लेकर पहुंचे गांव निवासियों ने बताया कि सलगराम पुत्र सुन्दर राम निवासी सलेरन रविवार सायं करीब 6 बजे गांव से सटे जंगल में बकरियां चराने गया था। इस दौरान 4-5 अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर उसकी 8 बकरियां लेकर फरार हो गए। गांव के किसी निवासी को जब इसका पता चला तो उसने अन्यों को इसकी सूचना दी और सगल राम को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया। इस संबंधी पुलिस को सूचना दी गई है। गांव निवासियों ने बताया कि फिलहाल उन्हें इतनी ही जानकारी है तथा बाकी की घटना को सलग राम के होश में आने के बाद ही पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here