दिव्यांगजन को सुविधा प्रदान करने के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल में लगाया गया विशेष कैंप

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन की ओर से जिले में दिव्यांगजनों को उनके उप मंडलों में ही हर सुविधा प्रदान करने के लिए लगाए जाने वाले सुविधा कैंपों की कड़ी में दसूहा उप मंडल के सिविल अस्पताल में एक विशेष कैंप लगाया गया। जानकारी देते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम ने बताया कि इस कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व यू.डी.आई.डी कार्ड बनाए गए, सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दिव्यांजन की पेंशन संबंधी फार्म भरे गए व जिला चुनाव कार्यालय की ओर से दिव्यांगजन के लिए वोट बनाने का कार्य किया गया।

Advertisements

जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस कैंप में 172 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह कैंप महीने के हर दूसरे वीरवार को सिविल अस्पताल दसूहा में लगाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को इस कैंप का लाभ लेने की अपील भी की। इस मौके पर एस.एम.ओ सिविल अस्पताल दसूहा डा. दविंदर पुरी के अलावा जिला रैड क्रास सोसायटी, जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, कार्यालय बाल विकास प्रोजैक्ट दसूहा व चुनाव कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here