भाजपा ने गांव सरानु में जनसभा को संबोधित कर किया धन्यवाद, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपयी को दी श्रद्धांजलि

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जिला राजौरी के अंतर्गत गांव सरानु में भाजपा द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पूर्व पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के उपसभापति व भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप राज गुप्ता ने जिला विकास परिषद चुनाव में भाग लेने बाले लोगों का धन्यवाद किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम लोकतंत्र को समर्पित हैं। देश ने हम पर जो भरोसा रखा है, उस भरोसे को पूर्ण करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। हमारे इरादों पर कोई शक नहीं कर सकता। हमारे प्रयासों के प्रति कभी कोई निराश नहीं होता है। उन्होंने कहा कि ये देश का युवा भली-भांति जानता है।

Advertisements

परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का दायित्व और बढ़ जाता है। हमें अपनी पार्टी में भीतर के लोकतंत्र को मजबूत बनाएं रखना है। हमें अपनी पार्टी को जीवंत लोकतंत्र का जीता-जागता उदाहरण बनाना है। पार्टी हर कार्यकर्ता और हर नागरिक के लिए अवसरों का एक बेहतरीन मंच बने। विरोधी पार्टियों चुनाव में मात्र लोगों को गुमराह कर झूठे वायदे करते है लेकिन लोगों का दिल जीत कर उन वायदों को पूरा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसमौके पर काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी और गांव सरानु व भाजपा जिला कार्यालय राजौरी में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वायपेयी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाकर उन्होंने श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। वायपेयी के कार्यों की सराहना कर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस कार्यकम में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और लोगों को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here