निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को लाया जाएगा आगे: देवी लाल

हिमाचल प्रदेश (गगरेट) (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मिशन रिपीट अभियान को सफल बनाने के लिए जिला ऊन्ना के सभी ब्लॉकों में बूथ स्तर पर निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सोशल मीडिया नए पदाधिकारियों को नियुक्त करके जिम्मेदारियां सौंपेगा। इस नियुक्तियों में युवाओं को महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह बात हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर देवी लाल ने गगरेट में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि आज के

Advertisements

आधुनिक समय में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का इससे बढिय़ा कोई भी माध्यम नहीं है। इसके लिए हम जिला के सभी ब्लॉकों में पुन: बूथ स्तर पर सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगे और जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं उन पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड बनाकर कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा ताकि उन पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। देवीलाल ने कहा कि कुछ लोग मात्र कांग्रेस पार्टी के संगठन के पद लेकर निष्क्रिय हो कर घर में बैठ गए हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हर वर्ग के हुए विकास को सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर पहुंताया जाए। प्रदेश के हर क्षेत्र को विकास में प्राथमिकता दी गई है। काग्रेस सरकार व संगठन में बेहतर तालमेल का ही नजीता है कि आज हर चुनाव क्षेत्र में संगठित व अनुशासित सक्रिय संगठन चुनाव के लिए तैयार बैठा है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में संगठन चुनाव नहीं होने चाहिए। इससे नए

संगठन को विधानसभा चुनावों के लिए समय कम मिलेगा, जिसका लाभ विपक्ष को होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी मोदी सरकार की असफल तीन सालों की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएगी और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का प्रचार व प्रसार करेगी और मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए अभियान शुरू करेगी।

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here