भडक़ाऊ बयान के खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू का फूंका पुतला

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के भडक़ाऊ बयान के खिलाफ तलवाड़ा के चौधरी ज्ञान सिंह चौक पर प्रदर्शन किया तथा बिट्टू द्वारा लाशें बिछा देंगे वाले बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए जमकर नारेबाजी करके पुतला जलाया गया।

Advertisements

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता के लिए पंजाब का माहौल खराब न करे। पंजाब में हिन्दू-सिख एकता एक मिसाल है इसे किसी को भी भंग करने की इजाजत नही दी जा सकती। बिट्टू का बयान स्व. मुख्यमंत्री बेंअत सिंह की नीति के खिलाफ है जिन्होंने पंजाब में शान्ति के लिए अपनी जान की प्रवाह नहीं की थी।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मिठू, ओबीसी मोर्चा पंजाब अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा, पंजाब ओबीसी मोर्चा के महामंत्री प्रदीप पलाहा, तलवाड़ा मण्डल अध्यक्ष सुभाष बिटू, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील पिंकी, जिला किसान मोर्चे के प्रधान दलजीत सिंह जीतू, राहुल चौधरी प्रभारी युवा मोर्चा जि़ला मुकेरियां, तलवाड़ा नगर पंचायत के पूर्व प्रधान डा. धृव सिंह जसवाल, पुष्पिंदर सिंह, महामंत्री मंडल तलवाड़ा देहाती, अश्वनी कुमार, जरनैल सिंह, रमन शर्मा, दीपक शर्मा, समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here