रवनीत बिट्टू के एक जनवरी से लाशें बिछाने वाले बयान के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल।। पंजाब भाजपा प्रधान अशवनी शर्मा के दिशा निर्देश पर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा प्रधान भानु प्रताप राना के नेतृत्व मे किसान आंदोलन को लेकर कांग्रस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के एक जनवरी लाशों के ढेर लगा देने के बयान के खिलाफ पुरे पंजाब मे भाजपा युवा मोर्चा ने प्रचंड प्रदर्शन कर बिट्टू के पुतले फूंक रोष जताया। इसी कड़ी मे भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान के अध्यक्ष विनोद कुमार मिठू और अश्वनी चौधरी की अध्यक्षता मे तलवाड़ा में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पंजाब कांग्रस सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी कर बड़ास निकली।इस कार्यक्रम मे पंजाब ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा जी और भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास और भाजपा युवा मोर्चा के सचिव/जिला प्रभारी..राहुल चौधरी विशेष रूप से पहुँचे।इस अवसर पर जिला प्रधान संजीव मन्हास ने किसान आंदोलन की आड़ मे गलत बयानबाज़ी करने वाले बिट्टू के खिलाफ बोलते हुए कहा की इस तरह का गलत बयान साबित करता है की पंजाब कांग्रस पार्टी के सांसदो एवं विधायकों ने गंदी राजनीति कर किसानों को भडक़ाने और उकसाने का काम किया क्युकी क़त्लेआम अराजकता फैलाना बिट्टू जैसे नेताओ को विरासत मे मिला है।

Advertisements

इस अवसर पर राजिंदर बिट्टा ने कहा पंजाब मे विकास नही अराजकता फैला दंगे करवाना कांग्रस का पुराना एवं असल एजेंडा क्युकी मौजूदा पंजाब कांग्रस सरकार के नेता अपनी जनता मे गिर चुकी साख की सच्चाई जान चुके जिसको छुपाने के मक़सद से कांग्रसी नेता गैर-ज़िम्मेदराना भडक़ाऊ बयानबाज़ी कर रहे जिनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कारवाई होनी चाहिए।अंत मे रोष प्रदर्शन मे एकत्रित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए राहुल चौधरी ने सबको बताया अपने चुनावी वादे पुरे करने मे फेल कांग्रसी किसानो की आड़ मे अपनी राजनीतिक नैया पार करवाना चाहते जिसमे वो अब कामयाब नही हो सकते है।इस विशाल रोष प्रदर्शन मे मण्डल प्रधान सुवाश बिट्टू,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पिंकी,जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री जी,दलजीत जीतू जी,प्रदीप पलाहा,अशोक सबरपाल,कैप्टन कर्ण सिंह,डॉ संजीव भारद्वाज,अनिल वशिष्ठ मंडल प्रधान हाजीपुर,परवीन शर्मा, डा. ध्रुव सिंह,अमित शर्मा ,कुलविंदर काका, मास्टर महिंदर जी,आशु अरोड़ा,कुलदीप चतरू, रमन कोल ,रमन शर्मा,मंगल सिंह ,जसवीर ,कृष्ण सिंह,सुनील लंबरदार,दीपक डोगरा,कुलजीत सिंह,शमशेर सिंह,राज कुमार,मनजीत सिंह,व अन्य भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here