Thursday, October 8, 2026
Home Himachal पोस्टर फाड़ अभियान में पहुंची चुनावी लड़ाई, पोस्टर के ऊपर लग रहे...

पोस्टर फाड़ अभियान में पहुंची चुनावी लड़ाई, पोस्टर के ऊपर लग रहे पोस्टर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव प्रचार में  जैसे जैसे तेजी आ रही है, चुनाव प्रचार में जुटे कार्यकर्ताओं की तल्खी भी बढ़ती जा रही है।  17 जनवरी को हमीरपुर जिला की 85 पंचायतों में पहले चरण का मतदान हो रहा है। 19  जनवरी को 82 तथा 21 जनवरी को तीसरे चरण में 81 पंचायतों में पोलिंग होगी। 6 जनवरी के बाद शुरू हुआ पोस्टर प्रचार अब धीरे धीरे पोस्टर फाड़ अभियान में पहुंच चुका है जिससे कुछ जगह माहौल तल्ख होना शुरू हो गया है पोस्टर फाड़ अभियान उन पंचायतों में ज्यादा चला हुआ है जहां एक एक पद के लिए चार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Advertisements

पोस्टर फाड़ने के कारनामे उन पंचायतों में भी दिख रहे हैं, जहां एक ही गांव से दो दो प्रत्याशी चुनाव में खड़े हो गए। दीवार पर लगे पोस्टर को फाड़कर उसकी जगह अपने प्रत्याशी का पोस्टर लगाने की होड़ अब  तल्खी में तब्दील होती जा रही है। दूसरी ओर देर शाम लाल परी के शौकीन कार्यकर्ता  टल्ली होकर विरोधी  उम्मीदवार के पोस्टरों को फाड़ने के मज़े भी लेने लगे हैं। फिलहाल पोस्टर फाड़ लड़ाई में अभी तक कोई रिपोर्ट निर्वाचन आयोग तक नहीं पहुंची लेकिन शिकायत पहुंचने की संभावना बढ़ती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here