कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने मुकेरियां में निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि सुधार कानूनों को निरस्त करने के किसानों के संघर्ष की गूंज गांवों से लेकर दिल्ली तक जारी है। इसी के तहत कृषि बिलों के विरोध में हलका मुकेरियां में किसान संगठनों द्वारा एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। ट्रैक्टर रैली गांव चक्क अल्ला बख्श से शुरू हुई और हाजीपुर पहुंची जहां से हाजीपुर-मानसर बाईपास से गुजरती हुई अलग-अलग गांवों में से होते हुए टोल प्लाजा हरसा मानसर पर समाप्त हुई। ट्रैक्टर रैली में बड़ी संख्या में किसान और युवा शामिल हुए और कृषि कानूनों को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चक्क अल्ला बख्श से ट्रैक्टर रैली को रवाना करने से पहले किसानों को संबोधित करते हुए, विभिन्न नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का तानाशाही रवैया किसानों के संघर्ष को लंबा खींच रहा है और केंद्रीय मंत्री कारोबारी घरानों के हाथों की कठपुतली बने हुए है जिन्हें किसानों के हितों ज्यादा कॉरपोरेट जगत के हितों की चिंता है। नेताओं ने कहा कि हलका मुकेरियां के किसानों के बीच जागरूकता पैदा करने और 26 जनवरी की दिल्ली किसान परेड के पूर्वाभ्यास के रूप में मुकेरियां ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने रोष व्यक्त किया कि किसान संगठनों द्वारा बहिष्कार की घोषणा के बावजूद, भाजपा नेता पंजाब में रैलियां कर किसानों के जख्मों पर नमक छिडक़ रहे हैं और राज्य का माहौल बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 19 जनवरी को भाजपा की मुकेरियां रैली का किसान संगठनों द्वारा शांतिपूर्वक विरोध किया जाएगा और भाजपा समर्थक व्यापारियों और दुकानदारों का पूर्ण बहिष्कार की घोषणा की जाएगी।

Advertisements

इस अवसर पर विजय कुमार बहिबल मंज, अवतार सिंह बॉबी, इंद्रजीत सिंह चक्क, नरोत्तम सिंह साबा, जसवंत सिंह रंधावा, गुरनाम सिंह जहानपुर, उंकार सिंह पूराना भंगाला, जगदेव सिंह भट्टियां, बिल्ला सरपंच नंगल, सुरजीत सिंह बिल्ला, अर्जन सिंह कजला, सतनाम सिंह चीमा, सरपंच दिलबाग सिंह रंधावा, बैनी मन्हास, गुरजीवन सिंह कौलपुर, सुखविंदर सिंह राणा, भूपिंदर सिंह पुराणा भंगाला, बलजीत सिंह छन्नी नंद सिंह, वरिंदर सिंह मीरपुर, भूपिंदर सिंह सरपंच, रशपाल सिंह टांडा चूडिय़ां, गुरसज्जनदीप सिंह, गुरविंदर चक्र सिंह, सतपाल सिंह, शेर सिंह शेरा, सरवन सिंह, निर्भय सिंह, गुरदीप सिंह गोराया, राजविंदर सिंह राजा, गुरप्रीत सिंह, जगदेव सिंह खानपुर,अमनदीप सिंह ढिल्लों, सुखचैन सिंह, राजिंदर सिंह, बहादुर सिंह, जतिंदर सिंह गिल,रतन सिंह, गुरप्रीत सिंह बिल्ला, मुख्तयार सिंह, बलबीर सिंह खानपुर, सतपाल सिंह खानपुर, ज्ञानी अवतार सिंह, बलविंदर सिंह, मीत सिंह, डा. सतवीर सिंह खानपुर, जसविंदर सिंह आदि ने ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here