धन संग्रह अभियान की सफलता के लिए अभिषेक साथियों सहित माता चिंतपूर्णी मंदिर में हुए नतमस्तक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह अभियान की अच्छी सफलता के लिए कंधाला जट्टा खंड के कार्यवाह अभिषेक फिबिया साथियों सहित माता चिंतपूर्णी मंदिर में नतमस्तक हुए। इस मौके पर सौरव भम्बी, दीपक भारद्वाज, सतवीर संधू, राहुल भी मौजूद थे। इस मौके पर खंड कार्यवाह ने इस अभियान की सफलता के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जी के जीवन से समस्त मानव जाति को नैतिकता एवं परम उच्च मानवीय आदर्शों की शिक्षा मिलती है।

Advertisements

जिस प्रकार समुद्र पर सेतु बनते समय एक गिलहरी ने भी श्रीराम की सहायता करनी चाही उसी प्रकार हमें भी श्री राम जन्मभूमि धनसंग्रह में अपना योगदान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि गिलहरी जो भगवान श्री राम की मदद करना चाहती थी उसे लगा कि इतने बड़े काम को वह अकेली नहीं कर पाएगी लेकिन फिर भी उसने रेत डालनी शुरू कर दी। इतनी रेत डाली कि वह घायल हो गई। अचानक श्रीराम की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने गिलहरी को हाथों में उठा लिया और प्यार से उसके शरीर पर हाथ फेरने लगे। कहते हैं, तभी से गिलहरी के शरीर को आकर्षण देने वाली धारियां बन गईं। आधुनिक युग के तपस्वियों ने ‘हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा’ का जो मंत्र दिया है, उसमें रामायण की इसी अंतर्कथा का सारांश निहित है। अकसर हम अपने आसपास असाध्य लगने वाले बड़े काम देखकर घबरा जाते हैं।

सोचते हैं कि इसमें भला हम क्या योगदान कर सकते हैं। लेकिन, उस गिलहरी को भूल जाते हैं जो पुल बनाने में सहयोगी रही थी। सामूहिक प्रयासों में नगण्य दिखने वाले योगदान का भी अपना महत्त्व होता है। शुद्ध मन और पूर्ण निष्ठा के साथ अच्छे काम के लिए किया गया योगदान चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो, ईश्वर की दृष्टि से छिपता नहीं है। हमारे कार्य की प्रशंसा के रूप में वे हमारी चेतना को अपने दिव्य स्पर्श से अलंकृत कर देते हैं। इससे हमारा व्यक्तित्व आकर्षक हो जाता है। राम मन्दिर का बनना हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस कार्य में हमारे समाज के प्रत्येक नागरिक का योगदान अवश्य होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here