Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh एजूसेट के द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञान में विस्तार करने के लिए समय...

एजूसेट के द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञान में विस्तार करने के लिए समय सारणी जारी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)।पंंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने एजूसेट प्रोग्राम के द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञान में विस्तार करने के लिए समय सारणी जारी कर दी है।यह जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि एजूसेट के द्वारा शिक्षा प्रदान करने के लिए जनवरी और फरवरी महीने के लिए समय सारणी बनाई गई है जिसके अनुसार 21 जनवरी को पहला लैक्चर होगा और यह लैक्चर 6 फरवरी तक चलेंगे। इस दौरान विद्यार्थी को पेपरों के हल के लिए नुक्ते बताने के अलावा ‘स्वागत जि़ंदगी’ विषय पर बच्चों को प्रेरणा देने के लिए प्रेरक लैक्चर दिए जाएंगे।

Advertisements

21 जनवरी को पहला लैक्चर ‘समाज सुधार-नशे और बुरी संगत का त्याग’ विषय पर होगा।प्रवक्ता के अनुसार यह लैक्चर 6वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे और ज़्यादातर लैक्चर तीसरे और चौथे पीरियड के दौरान सुबह 11.25 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 12 बजे के बाद दोपहर 12.30 बजे तक होंगे। प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा विभाग के डायरेक्टर (सीनियर सेकंडरी) ने सभी विद्यार्थियों को यह लैक्चर दिखाने को यकीनी बनाने के लिए स्कूल मुखियों को निर्देश दिए हैं जिससे विद्यार्थी इनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here