समाजिक संघर्ष पार्टी ने किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द करवाने हेतु राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के फैसले अनुसार जि़ला युनिट होशियारपुर ने नम्बरदार सखविंद्र लाल के नेतृत्व में भाजपा/एन.डी.ए. सरकार की तरफ से कृषि तथा श्रम विरोधी पास किये गए काले कानूनों को रद्द करने के लिए ए.डी.सी. अमित महाजन पंचाल, आई.ए.एस. के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भेजा।

Advertisements

याद रहे कि देश के किसान तथा मज़दूर वर्ग तथा अन्य और वर्ग इन कानूनों को रद्द करवाने के लिए लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं जिसका राष्ट्रीय स्तर पर समाजिक संघर्ष पार्टी पूर्ण समर्थन कर रही है। इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष महिन्द्र सिंह हीर विशेष तौर पर शामिल हुए। इनके अलावा निर्मल सिंह जि़ला खजांची, सुरिन्द्र कौर स्त्री विंग, महिन्द्र पाल तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here