जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में धूमधाम के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस, सुरक्षा के किए गए कड़े बंदोबस्त

जम्मू/राजौरी(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज । जम्मू संभाग से लेकर कश्मीर तक पूरा केंद्र शासित प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपराज्यपाल ने प्रदेश व देश के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं भी दी। वहीं इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने लद्दाख में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से इलाका गूंज उठा। जम्मू संभाग के सीमावर्ती क्षेत्र के आखरी गांव सुचेतगढ़ में 135 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तो वहीं पाकिस्तानी गोलाबारी के साये में जिला पुंछ के सब्जियां क्षेत्र के माडल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को संबोधित किया। जिला राजौरी का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह जिला पुलिस लाइन में आयोजित हुआ जहां डीसी राजेश कुमार शवन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर डीआईजी विवेक गुप्ता, एसएसपी चंदन कोहली अन्य अधिकारी व शिक्षक , बच्चे उपस्थित थे। सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक देश भक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्पोर्ट्स स्टेडियम पुंछ में डीसी राहुल यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

Advertisements

पुंछ जिला के अंतर्गत सीमावर्ती उपजिला मेंढर में ताहीर जाबीन चैयरपर्सन बीडीसी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर अपने राज्य की झांकी पेश की। जिसमें राज्य की संस्कृति और सांप्रदायिक सौहार्द को दिखाया गया। इसके अलावा झांकी में अपने राज्य की कला और वास्तुकला, भाषाओं और बोलियों, सीमा शुल्क और वेशभूषा, मेला और त्योहारों, साहित्य और संगीत की भी झलक दिखाई। गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के 71 अफसरों और कर्मचारियों को बहादुरी और बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया गया। बहादुरी के लिए 52 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस मेडल दिया गया। दो अधिकारियों को उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इनके अलावा 17 अधिकारियों और कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। श्रीनगर नगर निगम के पांच नगर सेवकों ने पहली बार श्रीनगर शहर की गुपकार रोड़ इलाके में तिरंगा फहराया। इसी मार्ग पर जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला का आवास है। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती सहित जम्मू-कश्मीर के शीर्ष राजनेताओं के इसी मार्ग पर बंगले हैं। पुलिस मेडल पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में डीआइजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी, डीआइजी विधी कुमार बिर्दी, एसएसपी संदीप चौधरी, एसएसपी ताहिर सलीम खान, एसपी जीवी संदीप चक्रवर्ती, एसएसपी अब्दुल वाहिद शाह, फॉलोवर अब्दुल्ला, एसपी आशीष कुमार मिश्रा, डीएसपी फारूक अहमद भट्ट, डीएसपी तारिक मोहम्मद, डीएसपी तारिक महमूद, डीएसपी फैयाज हुसैन शाह, डीएसपी सज्जाद अहमद मलिक, डीएसपी मशकूर अहमद, एसआइ अहमद डार, एएसआइ रियाज अहमद लोन, कांस्टेबल रशीद रसूल, एसआइ रियाज अहमद, एएसआई जगदीश सिंह, हेड कांस्टेबल हुसैन मीर, डीएसपी साहिल शर्मा, एएसआई सगीर अहमद, एसपी ताहिर अशरफ, इंस्पेक्टर जावेद अहमद, मोहम्मद इरफान, हेड कांस्टेबल ताहिर अहमद, डीएसपी शाहजहां चौधरी, एएसआई मोहम्मद रफी मलिक, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल रियाज अहमद बाबा, फिरदौस अहमद, कांस्टेबल रियाज अहमद, डीएसपी अरविंद कुमार, कांस्टेबल जावेद अहमद, एसआई युसूफ उमर, हेड कांस्टेबल फिरोज अहमद लोन, एसआइ जहूर अहमद वानी, हेड कांस्टेबल शमी अहमद डार, डीएसपी राकेश अकरम, इंस्पेक्टर मुदस्सर अजीज, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल नजीर अहमद, डीएसपी मोहम्मद इदरीज वाणी, हेड कांस्टेबल खुर्शीद अहमद, फिरोज अहमद सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल बिलाल अहमद, दाऊद अहमद फॉलोवर बशीर अहमद शेख, एसएसपी शमशीर हुसैन, हेड कांस्टेबल खुशाल हुसैन शाह, कांस्टेबल रियाज अहमद मीर, एसआइ प्रवीण कुमार, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल तारिक अहमद खोजा और इंस्पेक्टर रविंदर पाल सिंह शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here