मुखिया के खिलाफ मोर्चा खोल उपेक्षित गांव वासियों ने कार्यप्रणाली पर प्रकट किया रोष

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत राज रानी एक के मुखिया के खिलाफ उप मुखिया के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों नें मोर्चा खोल दिया है। पंचायत के उप मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत मुख्यालय पर सम्पन्न हुए गणतंत्र दिवस समारोह में वार्ड सदस्यों को पुरी तरह अलग रखा गया है। समारोह से पूर्व वार्ड सदस्यों को किसी तरह की कोई सूचना मुखिया जगतारिणी देवी अथवा उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा नहीं दी गयी है। जबकि इसके पूर्व की मुखिया मीना देवी के द्वारा टेलीफोनिक सूचना के साथ-साथ आमंत्रण पत्र भी भेजा जाता था। वहीं वर्तमान मुखिया के वार्ड सदस्यों का बायकॉट किया जाता है।

Advertisements

मुखिया के कार्य शैली से क्षुब्ध वार्ड सदस्यों ने बताया कि अपने चहेते एक-दो वार्ड सदस्यों को छोडक़र किसी भी सदस्य को गणतंत्र दिवस समारोह से बायकॉट कर मुखिया के द्वारा हमलोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। राष्ट्र एवं संविधान के सम्मान में हमलोग निकटतम विद्यालय व सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज के नीचे खड़े हुए। मगर हमलोग वहां से महरूम रखा गया। जहां हमलोगों का प्रथम अधिकार है। उपेक्षित महसूस कर रहे वार्ड सदस्य मंजू देवी, ममता देवी, अमरनाथ पासवान, भोला पासवान, विनीता देवी, धर्मशीला देवी, मुकेश कुमार राय, राजेश ठाकुर, टुन्नी देवी आदि ने मुखिया के कार्य शैली पर रोष प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here