पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 153704 बच्चों को पिलाई जाएंगी पल्स पोलियो बूंदे: अपनीत रियात

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि 31 जनवरी को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर पोलियो जैसी नामुराज बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए जिले में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के 0 से 5 वर्ष के 153704 बच्चों को 795 बूथों पर पल्स पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। वे जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस अभियान को जिले में असरदार ढंग से चलाने के लिए समूह विभागों के अधिकारियों को अपना सहयोग देने के लिए कहा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए गांव स्तर तक 100 प्रतिशत कवरेज करने को यकीनी बनाने के लिए समूह पंचायतों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को बूथों पर 1 व 2 फरवरी को घर-घर जाकर पल्स पोलियों बूंदे पिलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिले की 343857 घरों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 284887 घरों व शहरी क्षेत्र में 58970 घरों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में कवर होने वाले 153704 बच्चों में से ग्रामीण क्षेत्र से 28711 व शहरी क्षेत्र से 124993 बच्चों को कवर किया जाएगा। जिसके लिए कुल 795 बूथों में से फिक्स बूथ 751, ट्रांजिट बूथ 23 व 21 मोबाइल टीमें शामिल होंगी। इसके अलावा 18,781 झुज्गियों व 120 ईंट भ_ों को भी कवर किया जाएगा।

अपनीत रियात ने बैठक में विभिन्न संस्थानों से सहयोग की मांग की ताकि किसी कारण से भी कोई बच्चा पल्स पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को असरदार ढंग से चलाने के लिए समूह विभागों के अलावा एन.जी.ओज का भी सहयोग लिया जाए।

इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस, आई.एम.ए के जिला प्रधान डा. हरीश बसी के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here