कृषि कानूनों को रद्द करवाने हेतु किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा के प्रधान हरबंस सिंह संघा ने सुतैहरी रोड, रिलायन्स शोरूम के आगे भूख हड़ताल पर बैठने वाले किसानों को सम्बोधन करते हुए बताया कि किसानों के लिए जो काले कानून केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये हैं, उन्हें रद्द करने के लिए किसान/मज़दूर संगठन दिल्ली बार्डर पर बैठे हैं। किसानों की ओर से शांतमयी संघर्ष को फेल करने के लिए मोदी सरकार हर तरह के जुल्म और अत्याचार कर रही हैं। पर मिट्टी से मिट्टी होने वाला किसान सरकार की हर चाल को फेल कर रहा है।

Advertisements

इसी संघर्ष को जारी रखने के लिए आज़ाद किसान कमेटी दोआबा, सुतैहरी रोड, रिलायन्स शोरूम के आगे 80 दिनों से लगे हुऐ धरने पर आज एक दिन के लिए सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 तक भूख हड़ताल पर बिठाये किसान वीर गुरमुख सिंह मोनाकलां, मलकीत सिंह हुकड़ां, शाम सिंह मोनाकलां, मंगत सिंह होशियारपुर तथा मनजीत सिंह फतेहगढ़ को गले में हार डालकर भूख हड़ताल पर बिठाया गया। श्री संघा ने बताया कि भूख हड़ताल पर बैठने के हुक्म दिल्ली संघर्ष मोर्चे की ओर से आये हैं तथा अगले जो भी दिशा-निर्देश दिल्ली संघर्ष मोर्चे की ओर आयेंगे, उस पर अमल किया जायेगा। श्री संघा ने सभी मैंबरों को तथा बाकी सभी किसानों को भी निवेदन किया कि अधिक से अधिक दिल्ली में संघर्ष के लिए पहुंचने की कृपालता करें तथा इस मोर्चे को सफल बनाया जाये।

बाकी धरने पर बैठे किसान कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, बलजीत सिंह साहरी, जोगा सिंह साहरी, किसान सिंह गगनौली, लखविन्द्र सिंह लक्खी, बलविन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह भलेठू, राजिन्द्र सिंह आज़ाद, सुरजीत सिंह सैनी, सुखपाल सिंह काहरी, दिलबाग सिंह काहरी, हरबंस सिंह, मनजीत सिंह, अवतार सिंह शेरपूरी, धर्मजीत, सोहन सिंह, तरसेम सिंह नागरा, गायक हरपाल सिंह लाडा ने भी अपने विचार पेश किये तथा इस मोर्चे को हर प्रकार की मदद देने का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here