Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ने पी.एस.पी.सी.एल. के जेई को 5 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते...

विजीलैंस ने पी.एस.पी.सी.एल. के जेई को 5 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 5 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा जिले की पी.एस.पी.सी.एल. सब-डिविजऩ मौड़ में तैनात जूनियर इंजीनियर मनमोहन सिंह को विजीलैंस टीम की तरफ से 5 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया। इस सम्बन्धी विजीलैंस को शिकायतकर्ता दलजीत सिंह निवासी गाँव जोधपुर पाखर जि़ला बठिंडा द्वारा शिकायत की गई थी।

Advertisements

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो तक पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त जूनियर इंजीनियर उसके ट्यूबवैल में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 10 हज़ार रुपए की माँग कर रहा है। इस शिकायत की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी जेई को दो गवाहों और शिकायतकर्ता की हाजिऱी में मौके पर ही 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस के थाना बठिंडा में केस दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here