तलवाड़ा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। नगर पंचायत तलवाड़ा के वार्ड नंबर-1 से पूजा पठानिया ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर उन्होंने वार्ड वासियों का उन्हें समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया तथा 14 फरवरी को भी अपना कीमती वोट उनके पक्ष में डालने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डा. सुभाष बिटू, सुशील कुमार शर्मा, अशोक सभ्रवाल, दलजीत सिंह जीतू, सतपाल शास्त्री, सुनीता देवी, आशु अरोड़ा, कैप्टन रविंदर शर्मा, नंद किशोर पूरी, रजनीश पठानिया, संजीव भारद्वाज, राज कुमार, नरेश ठाकुर, रेखा, शमा रानी, अंजना, विनोद कुमार मिठु, रमन कॉल, ठाकुर सुनील, कुलविंदर काका, अमित शर्मा तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।