Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur भगवान की आशीष है बुजुर्गों का आशीर्वाद: संजीव कुमार

भगवान की आशीष है बुजुर्गों का आशीर्वाद: संजीव कुमार

Bharat-Vikas-Parishad-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की तरफ से प्रधान प्रमुख समाज सेवी संजीव कुमार की अगुवाई में राम कालोनी स्थित वृद्ध आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजीव कुमार एवं अन्य सदस्यों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव कुमार ने कहा कि बुजुर्गों से मिला आशीर्वाद भगवान की आशीष होती है तथा हमारी संस्कृति में बुजुर्गों को विशेष सम्मान दिया जाता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी संस्कृति के साथ जोडऩा और उन्हें बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाना हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण हमारी पीढ़ी अपनी संस्कृति को छोड़ती जा रही है। इसके चलते परिवार बिखरने के समाचार आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे घरों की आन-बान और शान है तथा इन्हीं के साथ एक परिवार, परिवार कहलाता है।

इस अवसर पर राजिंदर मोदगिल एवं वरिंदर चोपड़ा ने कहा कि भाविप द्वारा समय-समय पर सैमीनार एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बडे-बुजुर्गों का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया जाता है और अपनी संस्कृति के साथ जोडऩे का प्रयास किया जाता है ताकि हमारे परिवारों का मान हमारे बुजुर्ग घरों में विराजमान रहें।

इस मौके पर जिला सचिव जगमीत सिंह सेठी, मास्टर गुरप्रीत सिंह, राजीव मनचंदा, एन.के. गुप्ता, दविंदर अरोड़ा, विनोद पसान, तिलक राज शर्मा, नवीन कोहली, लोकेश खन्ना, एच.के. नकड़ा, रविंदर भाटिया, विपन शर्मा, संजीव खुराना, वरिंदरजीत सिंह एवं सुपरिटेंडैंट नरेश कुमार व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here