Thursday, October 8, 2026
Home Chandigarh नौदीप कौर की रिहाई के लिए मनीषा गुलाटी द्वारा अमित शाह के...

नौदीप कौर की रिहाई के लिए मनीषा गुलाटी द्वारा अमित शाह के साथ मुलाकात

चंडीगढ़/नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)।पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती मनीषा गुलाटी ने करनाल जेल में बंद पंजाब राज्य की श्रमिक कार्यकर्ता नौदीप कौर की रिहाई के लिए भारत के गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात सम्बन्धी जानकारी देते हुए श्रीमती गुलाटी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री को नौदीप कौर के मामले से पूरी तरह अवगत करवाया और विनती की गई कि नौदीप कौर के संवैधानिक हकों की रक्षा को सुनिश्चित बनाया जाए।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने भारतीय मूल के विदेशी दूल्हों द्वारा देश की लड़कियों के साथ विवाह के नाम पर मारी जा रही ठगी पर नकेल कसने के लिए नया कानून बनाने की भी विनती की। अमित शाह ने जल्द इन मामलों में कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here