आज़ाद किसान कमेटी 18 फरवरी को करेगी रेल रोको आन्दोलन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान दोआबा (रजि.) होशियारपुर के सुतैहरी रोड, रिलायन्स शोरूम के आगे धरने पर बैठे किसानों को मास्टर हरबंस संघा ने जानकारी दी कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की ओर से हुक्म हुआ है कि दिनांक 18-2-2021 को दोपहर 12.00 बजे से रेल रोको आन्दोलन शाम तक किया जायेगा। इसलिए होशियारपुर  में जत्थेबन्दी की ओर से सींगड़ीवाला रेलवे फाटक पर धरना लगाकर रेलें रोकीं जायेंगी। सभी किसानों तथा किसान हिमायतीे संगठनों से अपील की जाती है कि सींगड़ीवाला रेलवे फाटक पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। प्रधान संघा ने जानकारी दी कि यह किसान संघर्ष तब तक चलेगा जब तक मोदी सरकार तीनों काले कानूनों को वापिस नहीं लेती तथा 26 जनवरी को रास्ता भटके किसान नौजवानों, नौदीप कौर गंधड़ पर बनाये केस वापिस लेकर रिहा नही करती। केन्द्र सरकार इस आन्दोलन को बहुत ही ओछे हत्थकंडे अपना कर फेल करने की कोशिश कर रही है, पर इसको हर बार मुंह की खानी पड़ती है।

Advertisements

उन्होने आगे कहा कि किसानो का शांतमय धरना कानून रद्द होने तक जारी रहेगा। सुतैहरी रोड शोरूम के धरने में प्रधान सुखपाल सिंह काहरी ने  कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी की ओर से संसद में बोली गई शब्दावली ’’आन्दोलन जीवी’’ तथा आन्दोलनकारियों को ’’परजीवी’’ कह कर अपनी मन्द बुद्धि का सबूत दिया है। मोदी भी आन्दोलनों में से निकला है ’’परजीवी’’ एक ऐसा कीड़ा होता है जो खून पीता है। एसे शब्द बोलने से पता लगता है कि इस की डिग्रियां जाली हैं। हरियाणा के खेती मन्त्री की ओर से आन्दोलन में शहीद हुये किसानों के बारे हंस-हंस कर मज़ाक करना यह सिद्ध करता है कि सभी भाजपाईयों को मोदी की बोली ही बोलनी पड़ रही है। प्रधानमन्त्री खुद ’’जुमला जीवी’’ हैं। इसका हर वायदा जुमला होता है।इस अवसर कुलभूषण प्रकाश सिंह, मंगत सिंह, अवतार सिंह शेरपूरी, तरसेम सिंह नागरा, अश्विनी कुमार, धर्मजीत, दिलबाग सिंह साहरी, दलबीर सिंह, किशन सिंह, गगनौली, गुरनाम सिंह, शाम सिंह मोना, सुरजीत सिंह सैनी, निर्मल सिंह, तरसेम लाल, दलबीर सिंह, ज्योति सरूप, जसवीर सिंह ने भी सम्बोधन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here