भाजपा को मात दे वार्ड 47 से कांग्रेस की कटारिया विजयी, अधिकारी ने सौंपा प्रमाणपत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस की बिमला कटारिया ने भाजपा व अन्य दलों के उम्मीदवारों को 812 मत प्राप्त करते हुए मात देते हुए विजयी हासिल की। इस मौके पर उन्होंने वार्ड वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार पहले वार्ड के विकास के लिए कार्य किया जाता था, उसी प्रकार इस बार भी वार्ड भलाई के कार्य रुकने नहीं दिए जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उनके पति कमलजीत कटारिया की मेहनत और कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के मार्गदर्शन में वार्ड वासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उस पर खरा उतरने के लिए दिन रात मेहनत से वार्ड की सेवा करेंगी। इस मौके पर कमलजीत कटारिया व कालिया जी ने भी जीत दिलाने के लिए वार्ड वासियों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा अपने समर्थकों का आभार जताया। जीत उपरांत अधिकारी ने उन्हें प्रमाणपत्र भेंट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here