‘यूथ ऑफ पंजाब’ मुहिम का पहला चरण 23 फरवरी से: चेयरमैन बिन्द्रा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। खेल के क्षेत्र में पंजाब के पुराने गौरव को पुन: प्राप्त करने के उद्देश्य से 23 फरवरी को लुधियाना से ‘‘यूथ ऑफ पंजाब’’ मुहिम के पहले चरण की शुरुआत की जायेगी। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब युवक विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के नौजवानों को खेल किटें मुहैया कराने सम्बन्धी मुहिम की शुरुआत की थी और इस मुहिम का पहला चरण लुधियाना से शुरू होने जा रहा है जिसके बाद अमृतसर में 26 फरवरी को एस.ए.एस. नगर 3 मार्च और जालंधर में 5 मार्च से मुहिम के अंतर्गत प्रोग्राम करवाए जाएंगे।

Advertisements

श्री बिन्द्रा ने आगे बताया कि पंजाब युवक विकास बोर्ड इस राज्य स्तरीय मुहिम ‘‘यूथ ऑफ पंजाब’’ को सही मायने में सफल बनाने के लिए वचनबद्ध है जिससे राज्य के नौजवानों को ज़मीनी स्तर पर लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने फ़ैसला लिया है कि पहले चरण के अंतर्गत राज्य के चार अलग-अलग जिलों में खेल किटें बाँटी जाएँ जिससे नौजवानों को नशों से दूर करके खेल के प्रति उत्साहित किया जा सके।

पंजाब के नौजवान इन खेल किटों के द्वारा अपने हुनर को निखार सकेंगे और पंजाब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पुरानी शान को पुन: प्राप्त करने में सहायक होंगे।चेयरमैन ने राज्य के नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वह खेल के प्रति रुझान बढ़ाएं और नशों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब युवक विकास बोर्ड राज्य के नौजवानों की बेहतरी के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here