Saturday, October 24, 2026
Home National 2 साल के बच्चे को गोद में लिए झपटमार से भिड़ी महिला,...

2 साल के बच्चे को गोद में लिए झपटमार से भिड़ी महिला, स्नैचर ने किया चाकू से वार, मौत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में आए दिन चोरी व लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली के आदर्श नगर से थाना इलाके में महिला के गले से चेन स्नैच करने की वारदात सामने आई है। जांबाज़ महिला दो साल के बच्चे को गोद में लिए हुए आदर्श नगर अपने मायके से शापिंग करके घर लौट रही थी कि पीछे से एक युवक द्वारा महिला के गले से चेन स्नैच करने की कोशिश की गई पर महिला बच्चे को उठाए हुए स्नैचर से भिड़ गई परंतु स्नैचर द्वारा तुरंत ही चाकू निकाल लिया गया और महिला के गले पर दो बार वार किया।

Advertisements

वार करने उपरांत महिला वहीं बेहोश हो गई तथा आस-पास के लोगों द्वारा महिला को घायल अवस्था में शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार महिला का नाम सिमरन कौर था और वह 25 साल की थी और 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी ससुराल पटियाला में है।

सिमरन कौर 2 साल के बच्चे को गोद में लिए जा रही थी। यह सारी घटना पास के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें कि दिल्ली में ऐसी घटना कोई एक बार नहीं हुई है एक ही हफ्तें में दो बार वहां ऐसी घटना हुई है। पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here