दामोदर द्वादशी व्रत में इस प्रकार पूर्ण होगी आपकी मनोकामनाएं: पंडित श्याम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिन्दु पंचांग के अनुसार श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर दामोदर द्वादशी मनाई जाती है। दामोदर भगवान विष्णु के अनंत नामों में से एक है। सावन का महीना मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है इस शुभ महीने के दौरान भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों को बहुत से लाभ मिलते हैं, जिन्हें भगवान शिव द्वारा आशीर्वादित किया जाता है।
दामोदर द्वादशी के दिन विधि विधान से किया गया व्रत उपवास, हर भक्त की सभी मनोकामना पूर्ण करने के लिए विशेष माना गया है। दामोदर द्वादशी के दिन उपवास तोडऩे के बाद मीठा खाना व ब्राह्मणों को पेटभर भोजन खिलाना शुभ माना गया है।
ब्राह्मणों को दान के रूप में कपड़े और अनाज दान करें। ऐसा माना जाता है कि भक्त जो दामोदर द्वादशी व्रत का पालन करते हैं उन्हें परम मोक्ष सदगति की प्राप्ति होती है। दामोदर व्रत का पालन करने से अनुयायियों को अविश्वसनीय लाभ मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here