जीवन को आनंददायक बनाने के लिए मन की सफाई अति जरूरी का निरंकारी श्रद्धालुओं ने दिया संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। जिस तरह घर को सुंदर और बढिय़ा माहौल देने के लिए सफ़ाई करना ज़रूरी होता है इसी तरह ही जीवन को आनंददायक बनाने के लिए मन की सफ़ाई अति ज़रूरी है। यही संदेश आज निरंकारी श्रद्धालुओं ने सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की दिशा निर्देशों और संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन की तरफ से सभी देश में चलाए गए सफ़ाई अभियान के अधीन सिविल अस्पताल होशियारपुर में सफ़ाई अभियान दौरान श्रद्धालुओं ने सफ़ाई करते हुए दिया। सफ़ाई अभियान की शुरुआत ब्रांच की मुखी बहन सुभद्रा देवी, संचालक बाल किशन और शिक्षक देविन्दर बोहरा बोबी, निर्मल दास का नेतृत्व में सत्गुरू के चरणों में अरदास करके की।

Advertisements

निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं ने गुरू पूजा दिवस अस्पताल में सफ़ाई करके मनाया

जब निरंकारी श्रद्धालु सिविल अस्पताल में पहुँचे तो एस.एम.ओ. डा. जसविन्दर सिंह, जतिन्दरपाल सिंह और ओर समूह अस्पताल के स्टाफ की तरफ से निरंकारी मिशन की इस मुहिम की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस के बाद सेवादल के बहनों-भाइयों, संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के सदस्यों साथ-साथ संगतां ने भी इस सफ़ाई अभियान में योगदान दिया। इस सफ़ाई अभियान में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पहुंच कर निरंकारी मिशन की इस मुहिम से सभी को शिक्षा ले कर जीवन और वातावरण को सुंदर बनाने में योगदान के लिए प्रेेरित किया।

इस सफाई अभियान में नगर निगम के द्वारा पूर्ण सहयोग देते हुए सहायता की। इस मुहिम की मेयर शिव सूद, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद और लोगों ने सराहना की। इस मौके पर पंकज कुमार, शिवराज बाहगा, जसवीर, लक्की नांरग, अमित धवन आदि समेत भारी संख्या में संगतें उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here