अच्छी खबर: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में करवाई स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया है कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंदरा से भेंट करके सिविल अस्पताल होशियारपुर के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी करवाए हैं, जोकि 24 घंटे अस्पताल में उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के चलते महिला मरीजों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

Advertisements

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंधी आज सुबह ही स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंदरा से चंडीगढ़ में भेंट की और उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 2 डाक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं और इनमें से एक डाक्टर 24 घंटे अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में अन्य जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करवाने हेतु तथा खासकर डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए वे पूरी तरह से प्रयासरत हैं। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने होशियारपुर की जनता से जो वायदे किए हैं वे हर हाल में पूरे किए जाएंगे तथा वे इसके लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं और उन्होंने अपनी कोशिशें और तेज कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here