Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur विज्ञान प्रदर्शनी में उम्दा प्रदर्शन वाले विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञान प्रदर्शनी में उम्दा प्रदर्शन वाले विद्यार्थी सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। हाल ही में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनहौता के विद्यार्थियों ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। इस विज्ञान प्रदर्शनी में जिलेभर के सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर सैकेंडरी स्कूल मनहौता में समागम के दौरान स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते ङ्क्षप्रसीपल मदनलाल शर्मा ने बताया कि प्रभजोत कौर ने सब थीम ट्रांसपोर्ट एवं कम्यूनिकेशन विषय में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

सेकेंडरी वर्ग के थीम आवाज आई व संचार मुकाबले में मनदीप कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अलावा शिक्षक सरजीवन कुमार, जोगिंदर सिंह, रामपाल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, निर्मलजीत सिंह सोंखला, संजीव भाटिया, बृजेंद्र कुमार, अजीत कुमार, गंधर्व सिंह, रणवीर सिंह, सपना रानी, सुरेंद्र कौर, वरिंदर कौर, नवजोत कुमारी, अनुपम देवी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here