
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही लड़कों की अंडर-14 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने जिला रोपड़ टीम को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज कर 4 अंक अर्जित किए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि 50-50 ओवरों के इस मैच में रोपड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवरों में 148 रन बनाए। जिसमें अर्नव शर्मा ने 51 तथा लविश अग्रवाल ने 39 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हरदित्तदीप सिंह सैनी ने 4, सुमित भट्टी व जपसाहिब सिंह ने 2-2 तथा पार्थ ने रोपड़ के एक खिलाड़ी को आउट किया। जीत के लिए 50 ओवरों में 149 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी होशियारपुर की टीम ने 38.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर 8 विकेट से इस मैच में बड़ी जीत दर्ज की।

होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरदित्तदीप ने नवाद 78 तथा अर्जुन शर्मा ने नवाद 24 तथा अर्णव ने 22 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, चेयरमैन टूर्नामेंट कमेटी डा. पंकज शिव, जतिंदर सूद, साहिब दियाल, सुभाष शर्मा, मनोज ओहरी, अमित ठाकुर के अलावा सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी। टीम की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक शर्मा, प्रवीण शिंटू, पंकज पिंका, टीम कोच करन सैनी व जिला महिला कोच दविंदर कौर, सहायक कोच निकिता कुमारी ने टीम को बधाई दी। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला 15 अक्टूबर को नवांशहर के साथ नवांशहर में खेला जाएगा।











