आतंकी को सम्मान देकर राहुल गांधी ने किया देशभक्तों व सैनिकों का अपमान: करण कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आतंकवादी मसूद अजहर का नाम लेते समय उसके साथ जी शब्ज का प्रयोग करके राहुल गांधी ने देश के शहीदों और सैनिकों का अपमान किया है। इसलिए राहुल गांधी जैसे व्यक्तित्व के व्यक्ति को देश में रहने का कोई हक नहीं है, उन्हें खुद ही देश छोडक़र पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यह विचार होशियारपुर के उद्योगपति करण कपूर ने राहुल गांधी के बयान से आहत होकर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने देश में 70 साल तक राज किया हो और उस पार्टी का अध्यक्ष आतंकियों को जी कहकर संबोधित करके उससे समझ लेना चाहिए कि देश किन हाथों में सुरक्षित है और राहुल गांधी जैसे नेता हमें किस दिशा में लेकर जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने भारत के राष्ट्रपति से अपील की कि राहुल गांधी पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए और कांग्रेस की मान्यता को रद्द करते हुए देश के शहीदों और सैनिकों का सम्मान बरकरार रखा जाए। करण कपूर ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश आतंकवाद के खात्मा करने के लिए देश के सैनिकों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है तो ऐसे में राहुल गांधी द्वारा आतंकी को जी कहना देश के साथ गद्दारी है। उन्होंने देश वासियों से भी आह्वान किया कि जिस पार्टी का अध्यक्ष आतंकियों को सम्मान दे उसे सिरे से नकार दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here