17 अक्तूबर को बिजली बंद रहेगी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। सिटी सबडिवीजन के अधीन आते 11के.वी. गुड़मंडी फीडर की जरुरी मरम्मत के कारण 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके चलते गुड़मंडी, सर्राफा बाजार, कनक मंडी, सराजां चौक, सुनहरी मस्जिद, नई आबादी, पहाड़ी कटड़ा, शीतला मंदिर, छत्ता बाजार, प्रताप बाजार आदि की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। उक्त जानकारी सहायक इंजी. नरिंदर सिंह ने दी।

Advertisements

इसी प्रकार 66के.वी. सबस्टेशन साधू आश्रम से चलने वाले 11के.वी. पी.आर.टी.सी., 11 के.वी. पंजाब एग्रो फीडर (जूस फैक्ट्री जहानखेलां) की जररी मरम्मत के चलते 17 अक्तूबर को बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। जिसके चलते बैंक कालोनी, हरिकृष्ण नगर, पी.आर.टी.सी. जहानखेलां, बी.एस.एफ. कैंप खडक़ां और चक्क साधू की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। उक्त जानकारी सहायक इंडी. के.के. चोपड़ा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here